Tuesday, December 23, 2025
HomeDeshUttar PradeshHeavy Rain: पांच दिनों में प्रदेश में मानसून छा जाएगा, इन जिलों...

Heavy Rain: पांच दिनों में प्रदेश में मानसून छा जाएगा, इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट, 20 की मौत बिजली गिरने से

Heavy Rain: यूपी के कई जिलों में मानसून पहुंच चुका है। यह अगले पांच दिनों में राज्य भर में फैल जाएगा। मौसम विभाग ने जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में मानसून एक्सप्रेस लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को झमाझम के साथ सुहाने हुए मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। दिन और रात का तापमान घट गया। मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार से पांच दिनों में प्रदेश में मानसून छा जाएगा।

मौसम विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 8.30 बजे तक आगरा, अलीगढ़, मथुरा-वृंदावन और मुरादाबाद में 70 मिमी से अधिक बारिश हुई। 50 से 60 मिमी की बरसात अयोध्या, बहराइच, बलिया, बुलंदशहर, फतेहपुर, फुरसतगंज और हमीरपुर में हुई। गाजीपुर में 100 मिमी बरसात हुई। आगरा, अलीगढ़ और शाहजहांपुर में भी बहुत बरसात हुई।

केंद्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि अरब सागर की मानसून शाखा अधिक सक्रिय है। इसलिए बृहस्पतिवार को मानसून बुंदेलखंड के अधिकांश हिस्से को कवर करते हुए आगे बढ़ा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से को बंगाल की खाड़ी की शाखा ने घेर लिया है। आगामी चार से पांच दिनों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से भारी वर्षा होने की संभावना है।

Heavy Rain: इस स्थान पर भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है।

Heavy Rain: बिजली गिरने से २० लोग मारे गए

बृहस्पतिवार को बारिश के साथ कई जगह बिजली गिरी। प्रदेश में इससे 20 लोगों की मौत हो गई। वाराणसी और आसपास के जिलों में दस लोग मारे गए। बिजली गिरने से हमीरपुर में तीन, महोबा और बरेली में दो-दो लोग मारे गए। झांसी, महाराजगंज और बंदायूं में एक-एक व्यक्ति मारा गया है।

इन राज्यों में अगले पांच दिनों में भारी बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा दिल्ली (29 और 30 जून) और पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, बिहार और झारखंड में भारी बारिश होने की संभावना है (28 जून से 1 जुलाई तक)।

आज मानसून बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में आ सकता है

मौसम विभाग ने 27 जून तक मानसून का पूरा बिहार झारखंड और पश्चिम बंगाल को कवर करने का अनुमान लगाया था, लेकिन शायद इसमें एक या दो दिन की देरी हो जाएगी।

Heavy Rain: पांच दिनों में प्रदेश में मानसून छा जाएगा, इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट, 20 की मौत बिजली गिरने से

28, 29 जून को इन 21 राज्यों में भारी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी सावधान रहें.! मानसून

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments