Sunday, November 9, 2025

Rajgir में भूटानी शाही बौद्ध मंदिर का भव्य उद्घाटन हुआ

Share

Rajgir में भूटानी शाही बौद्ध मंदिर का भव्य उद्घाटन हुआ

Rajgir बिहार के राजगीर में भूटानी शाही बौद्ध मंदिर का आज भव्य उद्घाटन किया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर देश-विदेश से आए बौद्ध भिक्षु और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मंदिर की अनूठी वास्तुकला और भव्यता ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। उद्घाटन समारोह के दौरान विशेष पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ।

राजगीर स्थित शाही भूटानी बौद्ध मंदिर का आज भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर भूटान के राजा, देश के मुख्य बौद्ध भिक्षु जे खेंपो, भूटान के गृह मंत्री, राजदूत एवं अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहे।

Rajgir
Rajgir

राजगीर, जो बौद्ध धर्म की दृष्टि से हमेशा से एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल रहा है, अब इस नए भूटानी शाही बौद्ध मंदिर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग का मानना है कि इससे धार्मिक पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

इस मंदिर की स्थापना भारत-भूटान मैत्री के रूप में किया गया है। यह संरचना न केवल भौतिक रूप से एक सुंदर स्थापत्य का उदाहरण है, बल्कि दोनों देशो के बीच बौध संस्कृतिक संबंधो का प्रतिक भी है।

भारत की ओर से इस समारोह में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रो. सुनील कुमार ने शिरकत की। सभी गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मंदिर का उद्घाटन किया और पूजा-अर्चना में भाग लिया।

इस मंदिर का निर्माण भारत-भूटान मैत्री के प्रतीक के रूप में किया गया है। यह संरचना न केवल भौतिक रूप से एक सुंदर स्थापत्य का उदाहरण है, बल्कि दोनों देशों के बीच बौद्ध सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक भी है।

मंदिर के उद्घाटन के दौरान, भूटानी बौद्ध भिक्षुओं द्वारा पारंपरिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न किए गए। भूटान के राजा ने अपने संक्षिप्त संबोधन में भारत-भूटान के संबंधों की प्रशंसा करते हुए कहा कि,

“बौद्ध धर्म ने हमारे देशों को जोड़ने में सेतु का कार्य किया है और यह मंदिर उसी भावना को साकार करता है।”

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने इस अवसर पर कहा

“यह सिर्फ एक मंदिर नहीं है, बल्कि यह भारत और भूटान के बीच शांति, मैत्री और सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है। आपलोग सौभाग्यशाली हैं कि भगवान बुद्ध की धरती पर रहते हैं।”

Rajgir नालंदा बौध मंदिर

आज, 4 सितंबर 2025, बिहार के राजगीर में रॉयल भूटानी बौद्ध मंदिर का भव्य उद्घाटन भूटान के प्रधानमंत्री दशो त्शेरिंग टोबगे ने किया। इस समारोह में भूटान के प्रमुख बौद्ध भिक्षु जे खेपों (Chief Abbot) और केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरण रिजिजू तथा बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी उपस्थित थे। यह मंदिर लगभग ₹4 करोड़ की लागत से बनाया गया है और इसकी ऊँचाई 70 फीट बताई गई है। उद्घाटन समारोह में उपस्थित सभी नेताओं ने इस मंदिर को भारत-भूटान के सांस्कृतिक व धार्मिक संबंधों का प्रतीक बताया।

प्रधानमंत्री टोबगे ने आयोजन को दोनों देशों के बीच धार्मिक सहयोग और सांस्कृतिक सामंजस्य का प्रतीक बताया। उन्होंने भारत सरकार, विशेषकर प्रधानमंत्री मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

यह मंदिर, जो 2018 में शिलान्यास के साथ शुरू हुआ था, दोनों राष्ट्रों की साझा शांतिपूर्ण और बौद्ध सांस्कृतिक विरासत को उजागर करता है। इस कार्यक्रम ने राजगीर को धार्मिक पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संबंधों के केंद्र के रूप में और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।



“Bihar Bandh Live: विरोध प्रदर्शन के बीच पीएम पर की गई अशोभनीय टिप्पणी से माहौल गरमाया”

सभी अपडेट के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज VR LIVE से जुड़ें


Discover more from VR News Live

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Read more

Local News