Saturday, November 8, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

Taylor Swift: टेलर स्विफ्ट का बेहतरीन एल्बम, “द टॉर्चर्ड पोएट्स डिपार्टमेंट”, एक दिन में इतनी बार सुना गया

Taylor Swift: गायिका टेलर स्विफ्ट का एल्बम “द टॉर्चर्ड पोएट्स डिपार्टमेंट” बहुत लोकप्रिय हो रहा है। इसका गाना लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। पहले दिन ही 55.2 करोड़ लोगों ने इसे सुना है।

अमेरिकी गायिका-गीतकार टेलर स्विफ्ट विश्व भर में बहुत लोकप्रिय है। उनके कई देशों में प्रशंसक हैं। भारत में भी बहुत लोकप्रिय हैं। अपने गानों से उन्होंने कई कीर्तिमान बनाए हैं। इस परंपरा को जारी रखते हुए, उनके नए एल्बम ने भी शानदार रिकॉर्ड बनाए हैं।

Taylor Swift: रिलीज के पहले दिन ही रिकॉर्ड बनाया

19 अप्रैल, सुपरस्टार टेलर स्विफ्ट का नया एल्बम, “द टॉर्चर्ड पोएट्स डिपार्टमेंट”, रिलीज़ हुआ। एल्बम में ३१ गाने हैं। इस एल्बम ने अपनी रिलीज के पहले दिन ही बड़ा कीर्तिमान बनाया। एल्बम का पहला दिन 55.2 करोड़ बार सुना गया है। गायिका के एल्बम ने रिलीज के पहले दिन एप्पल म्यूजिक पर सबसे ज्यादा बार सुना गया रिकॉर्ड बनाया है। यह भी अमेजॉन म्यूजिक पर सबसे ज्यादा बार सुना जाने वाला एल्बम बन गया है। एक म्यूजिक से जुड़ी संस्था ने बताया कि इस एल्बम के एक ट्रैक को औसतन 17.81 मिलियन स्ट्रीम्स मिल रहे हैं।

Taylor Swift: एल्बम में ३१ गानें हैं।

‘द टॉर्चर्ड पोएट्स डिपार्टमेंट’ में ‘फोर्टनाइट’, ‘डॉन बैड’, ‘सो लॉन्ग’, ‘लंदन’, ‘माई बॉय ओनली ब्रेक हिज फैवरिट टॉय्ज’, ‘बट डैडी आई लव हिम’, ‘फ्लोरिडा’, ‘आई कैन डू इट विद ए ब्रोकेन हार्ट’, ‘हू इज अफ्रैड ऑफ लिटल ओल्ड मी’ , ‘फ्रेश आउट द स्लैमर’, ‘गिल्टी ऐज सिन’, ‘आई कैन फिक्स हिम’ , ‘द स्मॉलेस्ट मैन हू एवर लिव्ड’, आदि गानें शामिल हैं।

Taylor Swift: टेलर स्विफ्ट का बेहतरीन एल्बम, “द टॉर्चर्ड पोएट्स डिपार्टमेंट”, एक दिन में इतनी बार सुना गया

Taylor Swift – Fifteen


Discover more from VR News Live

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Popular Articles