Welcome 2026: जानिए दुनिया में सबसे पहले ‘Happy New Year’ कौन बोलता है?
Welcome 2026: भारत में शाम होगी और यहाँ फूटेंगे पटाखे! जानिए दुनिया में सबसे पहले और सबसे आखिर में कब आता है नया साल
आज 31 दिसंबर 2025 है। पूरी दुनिया 2026 के स्वागत के लिए पलकें बिछाए बैठी है। हर जगह पार्टियों की तैयारी चल रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पृथ्वी के घूमने की वजह से दुनिया के हर हिस्से में नया साल एक समय पर नहीं आता? यह जश्न करीब 26 घंटे तक चलता रहता है।
जब भारत में लोग 31 दिसंबर की शाम की चाय पी रहे होंगे या ऑफिस से घर जाने की तैयारी कर रहे होंगे, तब दुनिया के एक हिस्से में लोग “Happy New Year 2026” चिल्ला रहे होंगे। आइए जानते हैं इस दिलचस्प टाइमलाइन के बारे में।

सबसे पहले यहाँ दस्तक देगा 2026
दुनिया में सबसे पहले नया साल मध्य प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) के द्वीपों पर आता है। ओशिनिया क्षेत्र का देश किरिबाती (Kiribati), जिसे ‘क्रिसमस आइलैंड’ भी कहा जाता है, दुनिया की वह पहली जगह है जहाँ नया साल सबसे पहले मनाया जाता है।

भारतीय समयानुसार (IST) आज यानी 31 दिसंबर को दोपहर के 3:30 बजे ही किरिबाती में 1 जनवरी 2026 की शुरुआत हो जाएगी। इसके ठीक बाद, करीब 4:30 बजे (IST) न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आतिशबाजियां शुरू हो जाती हैं।

ऑस्ट्रेलिया और जापान का नंबर
इसके बाद जश्न का सिलसिला आगे बढ़ता है।
- शाम 6:30 बजे (IST): ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में सिडनी हार्बर ब्रिज पर दुनिया का सबसे मशहूर न्यू ईयर फायरवर्क शुरू होता है।
- रात 8:30 बजे (IST): जापान और दक्षिण कोरिया में नए साल का जश्न शुरू होता है। टोक्यो में लोग मंदिरों में घंटियां बजाकर 2026 का स्वागत करेंगे।
- रात 10:30 बजे (IST): चीन और फिलीपींस जैसे देशों में नया साल दस्तक देगा।
- न्यूजीलैंड में नए साल का जश्न भारत से 7.5 घंटे पहले मनाया जाता है। चूंकि अभी भारत में शाम के 6:25 बज चुके हैं (31 दिसंबर), इसका मतलब है कि न्यूजीलैंड में नया साल 2026 शुरू हो चुका है। न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा जश्न ऑकलैंड (Auckland) शहर में होता है। वहां के मशहूर स्काई टॉवर (Sky Tower) से आतिशबाजी (Fireworks) की जाती है, जो दुनिया की सबसे पहली बड़ी आतिशबाजियों में से एक होती है।

भारत और यूरोप
जब हमारी घड़ियों में रात के 12 बजेंगे, तब हम और हमारे पड़ोसी देश श्रीलंका धूमधाम से 2026 का स्वागत करेंगे। इसके बाद पाकिस्तान (12:30 AM IST) और फिर यूरोप के देश जश्न मनाएंगे। लंदन और पेरिस में जश्न तब मनेगा जब भारत में 1 जनवरी की सुबह हो चुकी होगी।
सबसे आखिर में कहाँ मनेगा नया साल?
अब सवाल आता है कि वो कौन सी जगह है जो सबसे अंत में 2025 को अलविदा कहेगी?
यह जगह अमेरिका के पास स्थित कुछ छोटे द्वीप हैं— बेकर आइलैंड (Baker Island) और हाउलैंड आइलैंड (Howland Island)। यहाँ नया साल तब शुरू होगा जब भारत में 1 जनवरी की शाम के 5:30 बज चुके होंगे। यानी किरिबाती और इन द्वीपों के समय में करीब 26 घंटे का अंतर है, भले ही ये नक्शे पर प्रशांत महासागर में ज्यादा दूर नहीं हैं।

Table of Contents
शोर्ट वीडियोज देखने के लिए VR लाइव से जुड़िये
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए इस लींक पर क्लीक कीजिए VR LIVE

