Saturday, November 8, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

MP: मंडला में 11 घरों से बड़ी मात्रा में मिले गोवंश के अवशेष, आरोपियों के घरों पर चल रहा बुलडोजर, एक गिरफ्तार

MP: मंडला एसपी उजत सकलेचा ने बताया कि पुलिस ने भैंसवाही गांव में मुखबिर की सूचना पर दबिश दी थी। यहां ग्यारह घरों से गोवंश के अवशेष मिले हैं। राजस्व विभाग आरोपियों द्वारा अतिक्रमित किए गए घरों को ध्वस्त कर रहा है।
मंडला जिले के नैनपुर विकास खंड ग्राम भैंसवाही में मंडला पुलिस ने शुक्रवार देर रात दबिश करते हुए बड़ी संख्या में गोवंश बरामद किए। इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा और नैनपुर एसडीओपी नेहा पच्चीसिया ने किया।

MP: 60 गोवंशों को वहीं सुरक्षित स्थान पर लाया गया

MP: ग्राम भैंसवाही में लंबे समय से गोवंश काटकर बड़ा व्यापार होता था। मुखबीर पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी लगने के बाद पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नैनपुर पुलिस द्वारा ग्राम भैंसवाही में उक्त स्थान पर घेराबंदी करते हुए दबिश की गई। पुलिस ने घटनास्थल पर भारी मात्रा में गोमांस और हड्डियां बरामद कीं। 60 गोवंशों को वहीं सुरक्षित स्थान पर लाया गया। नैनपुर पुलिस ने उस स्थान से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।

इसके अलावा, ग्यारह और आरोपियों की खोज अभी भी जारी है। पुलिस ने गोवंश के कत्लखाने पर बुलडोजर चला कर उसे गिरा दिया है। इसके अलावा वहां 11 और घर हैं, जो अवैध रूप से निर्मित हैं। बुलडोजर भी उनको गिरा रहा है। वर्तमान जानकारी के अनुसार, अधिकतम बारह लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

हमारी टीम ने मिलकर 11 घरों में गोवंश और उनके मांस और हड्डियां खोज निकाले। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और गोवंश को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। बाकी 10 आरोपियों की तलाश जारी है।

MP: मंडला में 11 घरों से बड़ी मात्रा में मिले गोवंश के अवशेष, आरोपियों के घरों पर चल रहा बुलडोजर, एक गिरफ्तार

Bhopal में हत्या के आरोपी के घर पर चला Bulldozer, Panchsheel Nagar में 3 मंजिला मकान किया गया ध्वस्त


Discover more from VR News Live

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Popular Articles