Sikkim Couple Missing: एक और हनीमून पर गया हुआ कपल लापता, 16 दिन हो गये है

0
421
Sikkim Couple Missing
Sikkim Couple Missing

Sikkim Couple Missing: एक और हनीमून पर गया हुआ कपल लापता, 16 दिन हो गये है। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले का एक नवविवाहित जोड़ा हनीमून के लिए सिक्किम गया था और 15 दिन बाद भी वापस नहीं लौटा है। 29 मई को उनकी कार भूस्खलन प्रभावित मंगन जिले में तीस्ता नदी में गिर गई। हादसे में नौ अन्य यात्रियों में से एक की मौत हो गई दो घायल हो गए और आठ लापता हैं।

प्रतापगढ़ में शादी, सिक्किम में हनीमून, अचानक लापता हुआ कपल… कौशलेंद्र और अंकिता के साथ क्या हुआ? लापता लोगों में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के नवविवाहित कौशलेंद्र प्रताप सिंह (29) और अंकिता (26) भी। दंपति की शादी 5 मई को हुई थी. 9 मई को अंकिता की विदाई हुई और 24 मई को वह कौशलेंद्र संग हनीमून मनाने सिक्किम गई। लेकिन वहां दंपति हादसे का शिकार हो गए ।

Sikkim Couple Missing
Sikkim Couple Missing

आठ यात्री लापता (Sikkim Couple Missing)

उनके साथ यात्रा कर रहे नौ अन्य लोगों में से एक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। आठ यात्री अभी भी लापता हैं। उत्तरी सिक्किम के सिंघिक निवासी चालक पासांग डेनू शेरपा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ओडिशा के स्वयं सुप्रतिम नायक और साईराज जेना को दुर्घटना की रात ही बचा लिया गया था। कौशलेंद्र प्रताप सिंह के पिता शेर बहादुर सिंह अपने बेटे और बहू की तलाश में सिक्किम में हैं। 1000 फिट ऊँची पहाड़ी से निचे नदी में कार गिरी।

लापता आठ पर्यटकों की अभी तलाश जारी है। एनडीआरऍफ़, अग्निशमन एंव आपातकालीन सेवाएँ, वन विभाग, सिक्किम ट्रेवल एजेन्टस एसोसिएशन और पुलिस के कर्मियों द्वारा तलाश की जा रही है। ख़राब मौसम के कारण बचाव कार्य में खाफी मुश्किली आ रही है। परिवारों को अपने बच्चों की परवाह है, वे इंतजार में है।

singapore જહાજને બચાવવા ભારતના અથાગ પ્રયત્ન મધદરિયે લાગેલી છે શીપમાં પ્રચંડ આગ

Sonam Bewafa : सोनम रघुवंशी मामले से आप जरुर सीखे ये सबक, नही तो फंस सकते है #sonamraja #sonamraghuvanshi #sonambewafa #relationshipadvice #relationshiptips #lifelive